ईंटों की गणना कैसे करे ? (How to estimate bricks quantity)
नमस्ते दोस्तों, किसी भी नयी परियोजना का निर्माण काम शुरू करने से पहले उसमें लगने वाले वस्तुओं की मात्रा का गणना किया जाता है ताकि परियोजना का अनुमानित कीमत का पता लगाया जा सके | वस्तुओं का अनुमानित मात्रा प्राप्त कर बेकार के खर्चे बचा जा सकता है और वस्तुओं को नुकसान होने बचाया जा सकता है| आज हम इस लेख में दीवार से ईंटों का गणना करना सीखेंगे| SI मानक ईंट का size कितना होता है ? एक SI मानक ईंट का size 190mm x 90mm x 90mm होता है, पर वास्तविक ईंट का size 230mm x 115mm x 75mm (9" x 4.5" x3") होता है| ईंटों की गणना करने के लिए हम एक दीवार लेंगे जिसकी लम्बाई 10m, ऊंचाई 3m और चौड़ाई 0.230m है| 230mm या 9" मोटी दीवार को double skinny wall कहा जाता है| अब दिये गये दीवार से ईंटों की मात्रा का गणना करना सीखेंगें| ईंटों की संख्या निकालने के लिए दीवार के volume (आयतन) को ईंट के आयतन से विभाजित करेगें| दीवार का आयतन = लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई ...