नया घर बनाने के कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (part -02)



नमस्ते दोस्तों,

इस पार्ट-02 article में दीवार बनाने के उपयोग में आने वाले ईंट और कंक्रीट ब्लॉक के बारे में विस्तार से जानेगें|

कितने प्रकार के ब्रिक और ब्लॉक दिवार बनाने में उपयोग किया जाता है?

वैसे तो कई प्रकार के ब्रिक और ब्लॉक दिवार बनाने में उपयोग किया जाता है| पर  इन ब्रिकस और ब्लॉक्स को उनके उपयोगिता के आधार पर अलग-अलग जगहों में उपयोग किया जाता है| पर हम यहाँ घरों में सामान्य रूप से उपयोग किए जाने वाले ब्रिक्स और ब्लॉक्स के बारे में जानेंगे|

Burnt Clay Brick: यह brick (ईंट) सबसे पुराना और सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली ईंट है| इस ईंट को बनाने में clay (चिकनी मिट्टी) का उपयोग किया जाता है, जिसके लिए जगह-जगह मिटटी खोदकर निकाला जाता है| इस वजह से clay brick प्राकृतिक के लिए नुकसानदेह है| प्राकृतिक को इस नुकसानदेह से बचाने के लिए कई तरह के bricks और blocks का अविष्कार किया गया है| अब धीरे-धीरे burnt clay brick के जगह पर दूसरे तरह के bricks और blocks के उपयोग का प्रचलन बढ़ रहा है| इससे प्राकृतिक को और नुकसान होने से बचाया जा सकता है| एक मानक ईंट का साइज 190mm x 90mm x 90mm होता है, पर वास्तविक ईंट का साइज 230mm x 115mm x 75mm होता है|

Burnt clay brick को चार भागों में बाँटा गया है|

  1. First class brick
  2. Second class brick
  3. Third class brick
  4. Fourth class brick



Fly Ash Brick: इस ईंट को बनाने के लिए कोयले की राख का इस्तेमाल किया किया जाता है| यह प्राकृतिक के लिए eco friendly (पर्यावरण अनुकूल) होता है क्योंकि इसे waste material (बेकार पदार्थ) से बनाया जाता है| यह राख कोयले से बिजली बनाने के क्रम में कोयले से प्राप्त होता है| इस ईंट का प्रचलन धीरे-धीरे काफी बढ़ रहा है और burnt clay brick का जगह ले रहा है|  यह burnt clay brick से ज्यादा किफायती होता है|  Fly ash brick से  घर बनने से सीमेंट में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आता है, क्योंकि इसका साइज और आकर एक जैसा होता है, जिससे सीमेंट की बचत होती है | यह burnt clay brick की तुलना में पानी कम सोखता है और ताकत भी ज्यादा होता है| Fly ash brick का साइज भी burnt clay brick के बराबर ही होता है|

   


AAC Block (Autoclaved Aerated Concrete Block): AAC blocks का भी घरों के निर्माण कार्य में तेजी से बढ़ रहा है| इसे थर्मल पावर प्लांट में उत्पन होने वाला राख से बनाया जाता है| यह पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ किफायती और मजबूत भी होता है| यह भर में हल्का होने के करण बहुमंजिल इमारतों में इसका इस्तेमाल बहुतय: से होने लगा है| इसका उपयोग से निर्माण कार्य में 20 से 25 प्रतिशत की कमी आता है| इसका आकर 8 साधरण ईंटों के बराबर होता है, इसलिए निर्माण कार्य में समय और पैसे दोनों की बचत होती है|
   


Cement Concrete Block: यह concrete block भी काफी प्रचलित और बहुतय: से उपयोग किया जाता है| यह साधारण clay brick से 8 गुणा बड़ा होता है, इसलिए निर्मण कार्य में समय और पैसे की बचत होती है| यह पर्यावरण अनुकूल होता है| इसे load bearing और non load bearing दोनों तरह structure में उपयोग किया जाता है| यह clay brick से ज्यादा मजबूत होता है और water absorption (पानी सोखना) कम कम करता है| यह दीवार जॉइंट और प्लास्टर में सीमेंट mortar की 20 से 25 प्रतिशत की बचत करता है|   

           


ये चार मुख्य रूप से निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली brick और block है| Burnt clay brick को  छोड़कर तीनों किफायती है, पर्यावरण अनुकूल है और मजबूत भी| आप उपलब्धता के अनुसार तीनों में से किसी का भी चुनाव कर सकते है| इससे प्राकृतिक, समय, और पैसे तीनो की बचत कर सकते है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Footing ka size aur depth kitna hona chahiye

Autocad में Unit और Limit का Setting कैसे करे ? ( how to set unit and limit in autocad ?)

Single Storey Building ke liye Column aur Beam Size