नया घर बनाने के कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (part -03)

Masonry work (चिनाई का काम) कैसे करे ?

चिनाई एक बहुत पुराना प्रक्रिया है जो निर्माण कार्य के लिए उपयोग किया जाता है| हर एक देश का अपना इतिहासिक और अनोखा संरचना है जो चिनाई प्रक्रिया द्वारा बनाया गया है| हम कह सकते है की चिनाई एक कला है जिसमे ईंट, पत्थर, कंक्रीट ब्लॉक आदि को सीमेंट mortar की सहायता से आपस में जोड़ा जाता है| कभी-कभी lime (चुना) mortar और mud (कीचड़) mortar का भी उपयोग किया जाता है|

ब्रिक्स या ब्लॉक्स को जोड़ने के लिए अलग-अलग bond style (बंधन शैली) का उपयोग किया जाता है| कुछ मुख्य बंधन शैली इस प्रकार है जो सामान्यत: उपयोग किये जाते हैं|

  1. Stretcher Bond
  2. Header Bond
  3. English Bond
  4. Flemish Bond
कुछ और बंधन शैली भी है जो ज्यादातर उपयोग नहीं कये जाते है| वे इस प्रकार है|

  1. Dutch Bond
  2. Stack Bond
  3. Facing Bond
  4. Diagonal Bond
  5. Rat Trap Bond
  6. Raking Bond
  7. Zigzag Bond
Stretcher Bond: इसे running bond भी कहा जाता है क्योंकि इसमें ईंटों को उनकी लम्बाई के अनुरूप एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है| यह बहुताय से उपयोग किया जाने वाला आसान और सामान्य बंधन शैली है| इसका ज्यादातर उपयोग एक ईंट की दीवार बनाने के लिए किया जाता है| इस बंधन में ईंटों को एक दूसरे के ऊपर लगाने में आसान होता है| इसका उपयोग partition wall (विभाजन करने वाली दीवार) को बनाने के लिए किया जाता है|

Header Bond: इसका उपयोग एक ईंट से मोटी दीवार बनाने में किया जाता है| इसमें ईंट के छोटे चेहरे के तरफ से ईंटों को जोड़ा जाता है| इस बंधन में ईंटों के सभी परत को इसी तरह से ही जोड़ा जाता है जैसे की निचे दिए गए तस्वीर में आप देख सकते है|

English Bond: यह बहुताय से उपयोग वाली बांड स्टाइल है| इसमें दीवार बनाने के लिए stretcher bond और header bond को एक के बाद एक बरी-बरी से अलग-अलग पंक्ति में उपयोग किया जाता है| मतलब की एक पंक्ति में stretcher bond और दूसरे पंक्ति में header bond लगाया जाता है| इस बंधन से दीवार मोटी और मजबूत बनती है|

Flemish Bond: यह bond भी english bond की तरह stretcher और header bond का मिश्रण होता है| English bond में stretcher और header bond का अलग-अलग पंक्ति होता है, पर flemish bond में दोनों का मिश्रण एक ही पंक्ति में होता है| Flemish bond, english bond तुलना में कम मजबूत होता है और अधिक कौशल की जरुरत होता है| इससे single skinny और double skinny दोनों तरह के दीवारें बनायी जाती है|









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Footing ka size aur depth kitna hona chahiye

Single Storey Building ke liye Column aur Beam Size

Autocad में Unit और Limit का Setting कैसे करे ? ( how to set unit and limit in autocad ?)