Staircase (सीढ़ी) का shuttering कैसे करे ?

नमस्ते दोस्तों,

इस article में dog legged सीढ़ी का shuttering कैसे किया जाता है इसके बारे में जानेंगे|

सीढ़ी का shuttering लगाना हर किसी के लिए सम्भव नहीं है| इसके लिए अच्छा कार्य अनुभव होना आवश्यक है| इस article में एक प्लान की सहयता से सीढ़ी की shuttering प्रक्रिया को समझेंगे|




जैसे कि ऊपर देख सकते है, एक dog legged सीढ़ी का plan है| सीढ़ी का shuttering लगाने के लिए सबसे पहले landing area का shuttering लगाना होता है| Landing का ऊंचाई riser की संख्या पर निर्भर करता है| जैसे कि plan में देखा जा सकता है, एक flight में riser की संख्या 10 है| Riser की ऊंचाई 6" है, इसलिए landing का ऊंचाई 5' होगा| Shuttering लगाते समय landing slab की मोटाई को हटाकर shuttering लगाया जाता है| इसको section 01 में देखा जा सकता है, shuttering top 4'6" और concrete top 5' है| 

Landing का चौड़ाई 4' है, जैसे कि plan में देख सकते है| पर shuttering लगाते समय चौड़ाई को कम करके लगाया जाता है, क्योंकि landing में एक step सम्मिलित रहता है, जैसे कि section 02 में देख सकते है| Landing की चौड़ाई shutteing में 2'10 1/2" है, पर concrete के बाद चौड़ाई 4' मिलता है| Section 02 में इसे देख सकते है|

Landing का shuttering करने के बाद पहले flight के लिए waist slab का shuttering किया जाता है| Waist slab के shuttering का आरंभिक क्षेत्र पहला step के पीछे से शुरू होता है और landing में जाकर मिलता है| फिर waist slab का किनारा shuttering करके reinforcement का काम किया जाता है| फिर reinforcement के बाद steps लगाए जाता है| Steps लगाने के लिए spirit level का उपयोग किया जाता है या landing से ऊपर level स्थानांतरण करके, हर एक step का level चेक करके steps लगा सकते है| Waist slab की मोटाई को बराबर रखने के लिए slab के साइड board में slab मोटाई के अनुसार निचे और ऊपर निशान लगाकर, उसमे लाइन ढोरी बाँधकर steps लगाते है| लाइन ढोरी उपयोग कर slab की मोटाई को सभी जगह बराबर बनाये रख सकते है और steps क भी अच्छे से लगा सकते है|


इस article की मदद से staircase के दूसरे प्लान का भी आसानी से shuttering लगा सकते है| सीढ़ी के साइज, स्टेप्स की संख्या, लैंडिंग की चौड़ाई इन सभी चीजों पर सीढ़ी का शटरिंग निर्भर करता है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Footing ka size aur depth kitna hona chahiye

Single Storey Building ke liye Column aur Beam Size

Autocad में Unit और Limit का Setting कैसे करे ? ( how to set unit and limit in autocad ?)