Concrete Grade से Cement, Sand और Aggregate का Quantity निकाले

 नमस्ते दोस्तों,

इस article में concrete grade से materials का quantity (मात्रा) निकलना सीखेंगे| Cement, sand और aggregate की मात्रा निकलने से पहले concrete grade क्या होता है, इस बारे में समझते है|   

Concrete grade (श्रेणी) जैसे कि M20, अक्षर M concrete मिश्रण को दर्शाता है और नंबर 20 concrete cubes का characteristic strength (विशेष ताकत, 28 दिनों में) को दर्शाता है|

Concrete grade को दो हिस्सों में रखा गया है|
  1. Nominal mix concrete
  2. Concrete mix design 
Nominal mix concrete सालों के कार्य अनुभव और प्रयोग सिद्ध के आधार पर अपनाया गया concrete है| Nominal mix concrete छोटे स्तर के residential (निवास) माकन और दूसरे छोटे structure (संरचना) में उपयोग किया जाता है| यह बहुतयः से उपयोग किया जाने वाला concrete मिश्रण है| Nominal mix concrete श्रेणी में concrete grade M20 और उससे नीचे के concrete grade जैसे कि M5, M7.5, M10 और M15 को रखा गया है| Nominal mix concrete श्रेणी में सभी concrete grade का cement, sand और aggregate का मिश्रण अनुपात पहले से दिया गया है| M5=1:5:10, M7.5=1:4:8, M10=1:3:6, M15=1:2:4, M20=1:1.5:3. 

Concrete mix design एक प्रक्रिया जिसमें cement, sand और aggregate के मिश्रण का सही अनुपात प्राप्त होता है| बड़े-बड़े संरचना के निर्माण nominal mix concrete का उपयोग नहीं किया जाता है| इन संरचनाओं को बनाने में उपयोग होने वाला concrete का concrete mix design किया जाता है| Concrete grade M25 और उससे उपर के concrete grade जैसे कि M30, M35, M40..... से cement, sand और aggregate के मात्रा का मिश्रण अनुपात प्राप्त करने concrete mix design किया जाता है| Concrete mix design से सही मात्रा प्राप्त कर संरचना को किफायती बनाया जा सकता है|   

अब concrete grade M20 से cement, sand और aggregate का मात्रा 1cum concrete के लिए निकलना सीखेंगे| यहाँ 1cum concrete का गीला मात्रा है और Cement, sand और aggregate का मात्रा निकालने के लिए concrete को सूखा मात्रा में परिवर्तित करेंगे| Concrete को सूखा मात्रा में परिवर्तित करने के लिए 1.54 से 1.57 तक गुणा करते है|

1cum गीला concrete=1cum x (1.54 to 1.57) सूखा concrete
M20=1:1.5:3 (cement:sand:aggregate)

Cement की मात्रा का गणना करना, (density of cement=1440 kg/cum)

1/(1+ 1.5+3) x 1.54 =0.182x1.54
                               =0.280 cum x1440 kg/cum
                               =403 kg
Number of bags        = 403/50
                               =8 bags

Sand की मात्रा का गणना करना, (density of sand = 1600 kg/cum)

1.5/5.5 x 1.54 = 0.273 x 1.54
                   =0.420 cum x 1600 kg/cum
                   =672 kg

   Aggregate की मात्रा का गणना करना, (density of aggregate = 1650 kg/cum)

3/5.5 x 1.54 = 0.545 x 1.54
                   =0.840 cum x 1650 kg/cum
                   =1386 kg

यदि water/cement ratio = 0.5 लेते है, पानी की मात्रा क्या होगा ?
1 bag cement (50kg) के लिए पानी की मात्रा,   

water =0.5 x 50
         =25 litre
8 bags cement के लिए पानी = 8 x 25
                                     =200 litres

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Footing ka size aur depth kitna hona chahiye

Autocad में Unit और Limit का Setting कैसे करे ? ( how to set unit and limit in autocad ?)

Single Storey Building ke liye Column aur Beam Size