Column Starter क्या होता है ?

नमस्ते दोस्तों,

इस article में column starter का महत्व और उसे किस तरह से डालना चाहिए इसके बारे में जानेंगे| 

एक starter किसी भी vertical member का base point होता है, चाहे वह column या RCC  wall हो| Column starter, column का छोटा हिस्सा होता है जिसे हर floor में column casting के पहले डाला जाता है | Starter का height 4" (100mm) से कम रखा जाता है | Starter का size ज्यादा रखने से column के strength में effect पड़ता है, क्योंकि column और starter के concrete का ratio अलग-अलग होता है| Starter cast करते समय अन्दर के तरफ खाली रखा जाता है ताकि starter और column के बीच अच्छी bonding हो सके|   

Column starter लगाने का महत्व इस प्रकार है |

  1. इससे एक column से दूसरे column की दूरी या columns का centre line आसानी से माप ले सकते है और floor plan के हिसाब से columns की दूरी को सही बनाये रख सकते है| 
  2. Columns का alignment सही रख सकते है|
  3. Column का size और shape सही बनाये रखता है|   
  4. Columns का shuttering लगाने में आसान होता है और column shuttering frame का vertical alignment सही रख सकते है साथ ही shuttering frame को support देना आसान होता है|
  5. Starter, column concreting करते समय shuttering frame को movement से रोकता है|  

                                                      Column Starter 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Footing ka size aur depth kitna hona chahiye

Autocad में Unit और Limit का Setting कैसे करे ? ( how to set unit and limit in autocad ?)

Single Storey Building ke liye Column aur Beam Size